तीन दिन पहले अपने घर से मजदूरी के लिए निकले व्यक्ति का सड़ा हुआ शव रीको के एक नाले में मिला। मृतक का शव एक मजदूर ने देखा। सूचना पर हमीरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी करने वाले के बाद शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। इधर, शव मिलने के बाद मौके पर मजदूरों की भीड़ लग गई।
हमीरगढ़ थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि बुधवार को स्वरूपगंज रीको क्षेत्र के सुभाष हैंडलूम फैक्ट्री के पास नाले में शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को एक मजदूर ने देखा था। वह खाना खाने के बाद नाले पर टिफिन धोने के लिए गया था। शव काफी सड़ा हुआ था। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान स्वरूपगंज निवासी कमल सिंह (45) पुत्र भंवर सिंह के रूप में हुई। मृतक के भाई गोविंद सिंह ने बताया कि मृतक कमल सिंह पिछले 22 साल से हमीरगढ़ में मजदूरी कर रहा था। वह सोमवार सुबह अपने घर से मजदूरी के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। अभी पुलिस को कमलसिंह की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ